दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह में शुक्रवार से लापता 4 वर्षीया बच्ची का शव तालाब में मिलने से इलाके में हड़कप मच गया है। बच्ची शुक्रवार सुबह घर के बाहर से खेलते-खेलते अचानक गायब हो गई थी। जिसका शव पुलिस ने घंटों की जांच पड़ताल के बाद घर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित तालाब में मिला। जिसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।
शुक्रवार सुबह से बच्ची थी गायब
जानकारी के अनुसार, वैष्णवी अहिरवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बावजूद जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने हटा थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया गया। तब जाकर बच्ची का शव घर से लगभग 50 मीटर दूर तालाब में मिला। बच्ची की मौत के चलते परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
ग्रामीणों और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
बताया जा रहा है कि बच्ची के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और बच्ची को खेत, खलिहान और हर संभावित जगह पर लगभग आठ घंटे तक तलाश। लेकिंन बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच पुलिस को वैष्णवी का शव पानी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
पानी में डूबने से हुई मौत
पुलिस का अनुमान है कि बच्ची की मौत पानी में डूबने से हुई, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। इधर, बच्ची की मौत के चलते परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।