MP Board Date Sheet 2025 : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं का टाइम टेबल किया घोषित, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षा

MP Board Date Sheet 2025 : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं का टाइम टेबल किया घोषित, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षा

भोपाल। मध्यप्रदेश के छात्रों से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मंगलवार को 2025 में होने वाली हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 27 फरवरी से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी का एग्जाम 25 फरवरी से शुरू होगी। फ़िलहाल इसके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। 

आपको बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र की हाई स्कूल की परीक्षा 27 से फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगी। इसके आलावा हायर सेकेंडरी का एग्जाम 25 फरवरी से शुरू होगा और 25 मार्च तक समाप्त होगा। एक महीने तक चलने वाली इस परीक्षा में छात्रों को 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। कम अंक लाने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी पड़ती है। 

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा तिथियां

 27 फरवरी 2025 - हिंदी

28 फरवरी 2025 - उर्दू

1 मार्च 2025 - NSQF के समस्य विषय व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

 03 मार्च 2025 - अंग्रेजी

 5 मार्च 2025 - मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी

 06 मार्च 2025 - संस्कृत 

10 मार्च 2025- गणित

13 मार्च 2025 - सामाजिक विज्ञान 

 19 मार्च 2025- विज्ञान 

एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा तिथियां

25 फरवरी - हिन्दी

28 फरवरी - अंग्रेजी

1 मार्च - उर्दू, मराठी

4 मार्च - फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, भारतीय कला का इतिहास

5 मार्च - बायोटेक्नोलॉजी

6 मार्च - ड्राइंग एंड डिजाइन

7 मार्च - भूगोल

8 मार्च - बायोलॉजी

10 मार्च - मनोविज्ञान 

11 मार्च - इंफोर्मेटिक प्रैक्टिस

12 मार्च - संस्कृत

17 मार्च - केमिस्ट्री, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग पेंटिंग

19 मार्च - शारीरिक शिक्षा, एनएसक्यूएफ

20 मार्च - समाजशास्त्र

22 मार्च - एग्रीकल्चर, होम साइंस, बुक कीपिंग

24 मार्च - राजनीति शास्त्र

25 मार्च - गणित

जानकारी के अनुसार पिछले सत्र में मध्यप्रदेश बोर्ड में 18 लाख 22 हजार विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा दी थी। जिसमे हाई स्कूल में 9 लाख 65 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं हायर सेकेंडरी में 8 लाख 57 हजार छात्रों ने परीक्षा दिया था। इन छात्रों के लिए लगभग 12 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।  
 


संबंधित समाचार