होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LOKSABHA ELECTION : भाजपा का फोकस सपा के गढ़ में, राजनाथ ने विपक्ष के विलुप्ती की कही बात

LOKSABHA ELECTION : भाजपा का फोकस सपा के गढ़ में, राजनाथ ने विपक्ष के विलुप्ती की कही बात

इटावा। लोकसभा (Loksabh) के चुनाव (Election) में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भाजपा (BJP) का पूरा फोकस (Focus) समाजवादी पार्टी के गढ़ में बना है। भाजपा के दिग्गज नेता इटावा, मैनपुरी, कन्नौज का दौरा करते हुए भाजपा सरकार के विकास कार्यों की बात कर रहे हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इटावा का दौरा करते हुए जनतासभा को संबोधित किया।

राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। मुझे लगता है कि कुछ दिनों में बच्चों से आप पूछेंगे कि सपा को जानते हो, तो लड़का कहेगा, कौन सपा, समाप्त पार्टी, जैसे डायनासोर इस दुनिया से लुप्त हो गए, वैसे ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी लुप्त हो जाएंगे।

धर्मों की चिंता

इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के ही लखीमपुर खीरी दौर पर आये देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के जो धार्मिक स्थल हैं, हमारी जो सनातन संस्कृति है, उसका भी विकास किया जाना चाहिए लेकिन कांग्रेस की सरकार ने कभी भी उसकी चिंता नहीं की। राजनाथ ने कहा कि हम लोगों ने अधिकांश धर्मों की चिंता की है। हिंदुस्तान की विरासत की रक्षा करना भी हिंदुस्तान की हर सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए, ये लोग वो भी नहीं करते।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संकेत अच्छे नहीं मिल रहे हैं। सैम पित्रोदा की बात करते हुए राजनाथ ने कहा कि अमेरिका में जिस प्रकार की एक व्यवस्था है उसे भारत में लागू कर देना चाहिए। यदि परिवार में किसी मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो संपत्ति में आधे से अधिक, 55 फीसदी सरकार के कब्जे में आ जाएगी और उस परिवार के लोगों को केवल 45 फीसदी संपत्ति ही मिलेगी। मंत्री ने सवाल करते हुए कहा कि क्या करना चाहते हैं ये लोग, कहां देश को ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। ये लोग कब क्या कर दें कुछ कहा नहीं जा सकता है।
 


संबंधित समाचार