होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Karanpur By-election : उपचुनाव में भाजपा सरकार के मंत्री की बुरी हार, कांग्रेस की जीत 

Karanpur By-election : उपचुनाव में भाजपा सरकार के मंत्री की बुरी हार, कांग्रेस की जीत 

Karanpur Seat By-election : राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भजनलाल सरकार के मंत्री और भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। करणपुर सीट से कांग्रेस के रूपिंदर सिंह ने चुनाव जीत लिया है। चुनाव हारे सुरेंन्द्र पाल सिंह भजनलाल सरकार में मंत्री है। उन्हें कैबिनेट गठन के दौरान मंत्री बनाया गया था। कांग्रेस के रूपिंदर सिंह ने सुरेन्द्र पाल को 12570 वोटों से चुनाव हराया है। 

कांग्रेस के रूपिंदर सिंह को जीत के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि करणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। करणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।

आपको बता दें कि करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर की मृत्यु के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रूपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया था। वही बीजेपी ने सुरेंद्र पाल सिंह जो कि राजस्थान मंत्रिमंडल में मंत्री है उन्हें उम्मीदवार बनाया था। नियम के अनुसार सुरेन्द्र पाल को विधायक चुने जाने के लिए छह माह का वक्त था। 


संबंधित समाचार