होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LOKSABHA ELECTION : सपा के गढ़ में भाजपा झोंक रही ताकत, उम्मीदवार ने कमल खिलने की कही बात

LOKSABHA ELECTION : सपा के गढ़ में भाजपा झोंक रही ताकत, उम्मीदवार ने कमल खिलने की कही बात

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में लोकसभा  (Loksabha) के चुनाव (Election) में मैनपुरी (Mainpuri) की सीट (Sheet) जितनी ताकत के साथ समाजवादी पार्टी (SP) चुनाव लड़ रही है। उससे ज्यादा ताकत भाजपा यहां पर झोंक रही है। मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह चुनाव को लेकर सपा पर जमकर तीखा हमला करते दिख रहे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने पर यूपी के मंत्री और भाजपा उम्मीदवार जयवीर सिंह ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है ये है असली पीडीए, 'परिवार विकास प्राधिकरण सैफई'। उन्होंने कहा कि मैं सपा की जनता और अखिलेश यादव को बधाई देता हूं। 

जनता भाजपा के साथ

लोकसभा के चुनाव में भाजपा के मैनपुरी सीट के उम्मीदवार जयवीर सिंह ने कहा कि यहां कोई चुनौती नहीं है लोगों ने निर्णय ले लिया है कि इस बार कमल खिलेगा, भगवा लहराएगा। जयवी सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों की बात रखते हुए कहा कि जनता भाजपा के साथ है।

बता दें कि मैनपुरी की सीट पर सपा का रिकार्ड अच्छा रहा है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन करते हुए चुनाव लड़ रही है, तो भाजपा आरएलड़ी के साथ चुनावी मैदान में है। कुछ सर्वे में भाजपा को लोकसभा के चुनाव में 70 से अधिक सीटें जीतने की बातें भी सामने आईं हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा सभी सीटों पर जीत के लिए फोकस बनाये हुए हैं।



 


संबंधित समाचार