होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Datia BJP Parshad Hatya : दतिया में खूनी खेल, भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या

Datia BJP Parshad Hatya : दतिया में खूनी खेल, भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या

Datia BJP Parshad Hatya : मध्यप्रदेश के दतिया से एक बड़ी खबर समाने आई है। दतिया में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकार हत्या कर दी गई। पार्षद की हत्या की खबर फैलते ही शहर में दहशत फैल गई। घटना को अंजमा अज्ञात हमलावरों ने दिया है। 

सिर में मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार दतिया नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक-1 से भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी इलाके की बताई जा रही है, जहां सुबह करीब 9 बजे हमलावरों ने पार्षद को निशाना बनाया। आरोपियों ने पार्षद के सिर में गोली मारी है, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इलाके में हड़कंप, आरोपी फरार

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित कारणों की जांच कर रही है।


संबंधित समाचार