होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS : भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस कर रही जांच

MP POLITICS : भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पुलिस कर रही जांच

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं (Workers) के बीच धक्का-मुक्की (Fight) करते हुए भारी विवाद (Issue) की घटना ने तूल पकड़ा है। इस घटना की पुलिस शिकायत होने पर तुरंत ही स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की गई। पुलिस की टीम ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए जांच की बात कही है।

छिंदवाड़ा के SHO उमेश गोल्हानी ने बताया कि बरारीपुरा में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस मौके पर ही थी जब दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई, पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराया। गोल्हानी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, इसमें कोई घायल नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस पार्टी के 2-3 लोगों ने आकर शिकायत की है, उनका कहना है कि उन्हें चोट आई है। मामले की जांच की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार