होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BILASPUR MAHTARI HUNKAR RAILY : आज छत्तीसगढ़ पहुँच रही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली को करेंगी संबोधित

BILASPUR MAHTARI HUNKAR RAILY : आज छत्तीसगढ़ पहुँच रही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली को करेंगी संबोधित

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ राज्य में BHARTIYA JANTA PARTY द्वारा 11 नवम्बर यानी आज BILASPUR में MAHTAARI HUNKAR RAILY का आयोजन किया गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं। BJP के प्रदेश कार्यालय प्रभारी RAJNISH SHUKLA  ने बताया, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सुबह से रायपुर पहुंचेंगी।

READ MORE : महतारी हुंकार रैली में CONGRESS ने कसा तंज, कहा: महिलाओं पर हो रहे अपराध देखें

वहां भाजपा के स्थानीय नेता-कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। SMRITI IRANI  को कार से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय KUSHABHAU THAKRE  परिसर ले जाया जाएगा। वहां से वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद सभी लोग बिलासपुर जाएंगे। केंद्रीय मंत्री बिलासपुर के CHHATTISGARH  भवन जाएंगी। वहां पर 1.30 बजे जगमल चौक स्थित पटेल मैदान से महतारी हुंकार रैली का नेतृत्व करेंगी। यह रैली नेहरू चौक जाकर एक जनसभा में बदल जाएगा। स्मृति ईरानी को इस जनसभा में मुख्य वक्ता के तौर पर बुलाया गया है। रैली के बाद स्मृति ईरानी वापस रायपुर होकर दिल्ली लौट जाएंगी। भाजपा ने महतारी हुंकार रैली में भीड़ जुटाने के लिये पूरी ताकत झोंक रखी है। सभी प्रमुख नेता अलग-अलग क्षेत्रों में मोर्चा संभाले हुए हैं। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा है, कांग्रेस के राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा है।

READ MORE: इस दिग्गज क्रिकेटर की पत्नी को मिला टिकट अब इस पार्टी से लड़ेंगी चुनाव

उनके कुपोषण एनीमिया में भारी वृद्धि हुई है। इस मामले में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को देश में पहले स्थान पर ला दिया है। प्रदेश की महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने भाजपा महिला मोर्चा सरकार के खिलाफ सड़क पर शंखनाद कर रहा है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति कांग्रेस सरकार का प्रतिकार करेगी। यह महतारी हुंकार रैली कांग्रेस सरकार के सफाये का आधार बनेगी।

READ MORE : CREATIVITY CHECK करना चाहते हैं तो करें ये 4 मिनट का टेस्ट, किसमें है आपका इन्ट्रेस्ट जानने का अच्छा तरीका

 


संबंधित समाचार