होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bilaspur breaking: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- 'जहां-जहां राहुल जाते हैं, वहां-वहां कांग्रेस को हार मिलती है'

Bilaspur breaking: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- 'जहां-जहां राहुल जाते हैं, वहां-वहां कांग्रेस को हार मिलती है'

Bilaspur breaking। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है. कहा–'पहले चरण के चुनाव बस्तर में भाजपा के पक्ष में अच्छा रुझान आया है, लिहाजा बस्तर में भाजपा चुनाव जीत रहे है. हम चाहते है राहुल गांधी ज्यादा से ज्यादा दौरे आए छत्तीसगढ़ जहां-जहां राहुल जाते हैं, वहां-वहां कांग्रेस को हार मिलती है'.

आज दूसरे चरण का मतदान राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में चुनाव चल रहा है.इन तीनों सीटों पर भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है. कांग्रेस जनता के बीच विश्वास खो चुकी है, छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के चार महीने और मोदी के गारंटी के 10 साल पर जनता का भरोसा बढ़ा है.छत्तीसगढ़ से 11 की 11 सीट पर भाजपा का कमल खिलने वाला है.

कांग्रेस से कांग्रेसियों का भरोसा खत्म हो चुका है, कांग्रेस से उनका घर नहीं संभल रहा है, भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल और नवीन जिंदल जैसे कांग्रेसी भाजपा में प्रवेश कर रहे है.


संबंधित समाचार