होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बिलासा दाई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा झटका, Alliance Air की फ्लाइट का पहिया क्षतिग्रस्त

बिलासा दाई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा झटका, Alliance Air की फ्लाइट का पहिया क्षतिग्रस्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट पर शुक्रवार को विमान की लैंडिंग के दौरान बड़ा तकनीकी हादसा सामने आया। दिल्ली से बिलासपुर पहुंची Alliance Air की फ्लाइट के रनवे पर उतरते समय पहिए का टायर फट गया। इसके बाद विमान को रनवे पर ही रोकना पड़ा। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानों का संचालन प्रभावित हो गया।

लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से उड़ान भरकर Alliance Air का विमान बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। लैंडिंग के दौरान जैसे ही विमान के पहियों ने रनवे को छुआ, अचानक एक टायर फट गया। टायर फटने के साथ पहियों से जुड़े हिस्से को भी नुकसान पहुंचा और विमान रनवे पर ही रुक गया। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल स्थिति को संभाला। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

रनवे पर विमान रुकने से उड़ानों पर असर

विमान के रनवे पर रुक जाने के कारण एयरपोर्ट का संचालन प्रभावित हुआ। रनवे पर विमान मौजूद होने की वजह से दूसरी फ्लाइट के लैंडिंग और टेकऑफ में परेशानी उत्पन्न हो गई। इसी कारण बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली उड़ान को रद्द करना पड़ा। यात्रियों को भी फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना दी गई।

इंजीनियरिंग टीम के पहुंचने का इंतजार

बताया जा रहा है कि खराब हुए विमान को रनवे से हटाने के लिए इंजीनियर्स की टीम की मदद ली जाएगी। विमान को हटाए जाने और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही एयरपोर्ट पर उड़ानों का सामान्य संचालन शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल सबसे राहत की बात यह है कि लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने के बावजूद विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से विमान को रनवे से हटाने और आगे की प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई की जा रही है।
 

 


संबंधित समाचार