होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अब तक की सबसे बड़ी सफलता: 25-25 लाख के बड़े नक्सली कमांडर ढेर, कुल 29 नक्सली मारे गए

अब तक की सबसे बड़ी सफलता: 25-25 लाख के बड़े नक्सली कमांडर ढेर, कुल 29 नक्सली मारे गए

कांकेर। कांकेर में हुए नक्सली मुठभेड़ में 29 जवानों को ढेर किया गया है, सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसकी पुष्टि बस्तर आईजी पी सुदरराज ने कर दी है। उन्होंने कहा कि नक्सली चुनाव से पहले बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। इनपुट मिलने पर कार्रवाई की गई है। टॉप नक्सली कमांडर शंकर राव और ललिता भी इस मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं, इन दोनों पर 25 लाख रुपए का इनाम था।

अब तक की सबसे बड़ी सफलता : शर्मा 

इस मुठभेड़ पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गृह मंत्री विजय शर्मा से जानकारी ली है। विजय शर्मा ने कहा है कि अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं। मैं इसके लिए सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई देना चाहता हूं। हम सभी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमें मार्गदर्शन दे रहे हैं। नक्सल मुक्त बस्तर के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सरकार बातचीत के लिए तैयार है। बातचीत और चर्चा से समाधान निकलना चाहिए..."


संबंधित समाचार