होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बड़ी खबर : पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर UBGL ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, सीएम साय ने उचित इलाज के दिए निर्देश 

बड़ी खबर : पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर UBGL ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, सीएम साय ने उचित इलाज के दिए निर्देश 

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ में इस वक्त लोकसभा चुनाव के पहले चरण की बस्‍तर सीट के लिए मतदान जारी है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एरिया डामिनशन के दौरान UBGL सेल फट गया है। इसकी चपेट में आने से चुनावी ड्यूटी में तैनात CRPF जवान घायल हो गया है।

हायर सेंटर किया जाएगा रेफर:

 घटना उसूर थाना क्षेत्र के गलगम इलाके की है। यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। और जवान उसके चपेट में आ गये।घायल जवान का प्राथमिक उपचार जारी है। बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। जवान मतदान केंद्र की सुरक्षा में आउटर कोर्डेन में तैनात था। जो मतदान केंद्र से 500 मीटर दूर स्थित है ।

CM विष्णु देव साय ने X पर किया ट्वीट :

बस्तर लोकसभा में मतदान के बीच बीजापुर में UBGL ब्लास्ट होने पर सीएम विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे एक जवान के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायल जवान के उचित इलाज के निर्देश दिए है। जवान की हालत खतरे से बाहर है। जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


संबंधित समाचार