होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Big Breaking: लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को मारी गोली, मध्यप्रदेश से आया हुआ था छत्तीसगढ़

Big Breaking: लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को मारी गोली, मध्यप्रदेश से आया हुआ था छत्तीसगढ़

Big Breaking:  छत्तीसगढ़ में तीन चरणों पर चुनाव होना है, आज 26 अप्रैल को दुसरे चरण का मतदान किया जा है। जो छत्तीसगढ़ की 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर लोस पर हो रही है। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की 3 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ है।

इसी बीच गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को गोली मारी ली है। जवान ने सर्विस राइफल से सर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर की घटना है।

जानकारी के अनुसार जवान प्राथमिक शाला स्कूल भवन में रुका था। मध्यप्रदेश के राजपुर के जवान जियालाल पंवार की मौत हुई है । जवान 34 वी बटालियन की A कंपनी में पदस्थ था। जो लोकसभा चुनाव ड्यूटी में छत्तीसगढ़ आया हुआ था। इस मामले की जांच में अधिकारी जुट गए हैं ।


संबंधित समाचार