होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Suicide Case : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

Bhopal Suicide Case : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित कलखेड़ा में बुधवार दोपहर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। गुरुवार को शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि परिजन भी शोकाकुल है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। परिजन के बयान होने के बाद आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस के अनुसार फौजिया शेख पिता मंजूर शेख (21) गांव कलखेड़ा रातीबड़ में रहती थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा छोटा भाई है।

मंजूर शेख ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास फौजिया ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर आवाज दी थी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो फौजिया फांसी के फंदे पर लटकी नजर आई। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए थे, लेकिन डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। फौजिया महज सातवीं कक्षा तक पढ़ी थी और इन दिनों घर के कामकाज संभालती थी। 

सलैया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बीडीए क्वार्टर सलैया में गुरुवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रोशन अंचोले पिता ललित अंचोले (19) बीडीए क्वार्टर सलैया में रहता था और प्राइवेट काम करता था। उसके पिता ललित अंगोले भी प्राइवेट काम करते है। पिता ललित ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे थे। एक छोटा बेटा है, जबकि बड़ा बेटा रोशन है। रोशन गुरुवार सुबह सोकर उठा था। चाय पीने के बाद अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया।

दरवाजा तोड़ने पर रोशन फांसी के फंदे पर लटके मिला। परिजन ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद रोशन का शव पीएम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने रोशन का मोबाइल जब्त किया है। सीडीआर निकाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि सीडीआर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार