होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News : वाल्मी समेत राजधानी के तीन पुलों का हो लोकार्पण तो ट्रैफिक हो जाए आसान

Bhopal News : वाल्मी समेत राजधानी के तीन पुलों का हो लोकार्पण तो ट्रैफिक हो जाए आसान

भोपाल। राजधानी में एक फ्लाईओवर और कलियासोत नदी पर बने दो पुल के लोकार्पण का इंतजार कर रहे हैं। इससे 10 लाख से ज्यादा लोगों को ट्रैफिक में जूझने से राहत मिल सकती है। कोलार रोड पर बन रही सिक्सलेन रोड पर पिछले दिनों ट्रायल रन के लिए खोला गया था, लेकिन एप्रोच रोड बनाने के लिए इसे फिर बंद कर दिया। वहीं गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बने फ्लाईओवर ट्रायल रन रोक दिया गया। वहीं कलियासोत बांध के पास बना पुल 15 साल बाद भी चालू नहीं हो पा रहा है। क्योंकि  एप्रोच रोड  बनाने वाल्मी ने अनुमति नहीं दी।

पांच साल पहले इसको लेकर पीडब्ल्यूडी और वाल्मी में चर्चा भी हुई, लेकिन बेनतीजा रही। इस पुल के चालू होने से 5 लाख लोगों को राहत मिलती। कोलार रोड पर कोलार तिराहे से गोल जोड़ तक 15.10 किमी सिक्स लेन बन रहा है। इस रोड पर पहले सर्वधर्म पुल के चौड़ीकरण की योजना नहीं थी, लेकिन  पुराने पुल के पास चूनाभट्टी से कोलार रोड पर दाहिनी ओर 10 मीटर चौड़ा ब्रिज तैयार किया गया है, जिसका ट्रायल पिछले दिनों हुआ। 

कलियासोत नदी पर बना वाल्मी पुल तैयार

कलियासोत नदी पर बना 5 करोड़ का वाल्मी ब्रिज 15 साल से तैयार है। इसके बनने से राजहर्ष सी सेक्टर के रहवासियों को सीधा और कोलार की 5 लाख आबादी को वैकल्पिक रास्ता मिलने की आस बनी थी। लेकिन विवाद और अड़ंगे के चलते यह सौगात लोगों को नहीं मिल पाई। इसके लिए 4 बैठकें और 10 तरह के प्लान भी बने, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। 

जीजी फ्लाई ओवर का ट्रायल रन अब जून में

वाल्मी पुल को एलिवेटेड रोड से जोड़ा जाने पर वालमी के साथ हुई चर्चा के बाद निर्णय हुआ था। करीब 630 मीटर एलिवेटेड रोड में से 580 मीटर हिस्सा वाल्मी की जमीन में आएगा। इसलिए यह पुल विवाद में अटका। गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक बन रहे जीजी फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा है। इसका ट्रायल रन इस माह होना था, जिसे टाल दिया गया। अब ट्रायल रन जून में होगा और तभी जनता के लिए खोल दिया जाएगा।


संबंधित समाचार