BMC DA Hike: मध्य प्रदेश की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल नगर निगम के हजारों अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आज का दिन उत्सव लेकर आया है। निगम प्रशासन ने कर्मचारियों को उनके महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। निगम के आदेश के आते ही निगम कर्मचारियों के बीच उत्साह देखा जा रहा है।
भत्ते का नया रिकॉर्ड
भोपाल नगर निगम के कर्मचारियों को अब तक 252 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। इस 5 फीसदी की वृद्धि के बाद अब कर्मचारियों को कुल 257 फीसदी डीए की मिलने लगेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि महंगाई भत्ते की यह बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएंगी, जिसके चलते कर्मचारियों को एक बड़ा वित्तीय लाभ होने जा रहा है।
5 किस्तों में होगा एरियर का भुगतान
जारी आदेश में बकाया राशि यानी एरियर को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। वर्तमान में कार्यरत हजारों निगम कर्मचारियों को उनके बकाया एरियर का भुगतान 5 समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।
रिटायर्ड कर्मचारियों को सौगात
नगर निगम प्रशासन ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी बड़ी राहत दी है। रिटायर्ड कर्मचारियों को उनके एरियर की पूरी राशि एकमुश्त दी जाएगी, जिससे उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।