होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Accident News : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवाओं को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

Bhopal Accident News : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवाओं को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित स्वयंवर गार्डन के सामने बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। एंबुलेंस गंभीर रूप से घायल युवकों को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची थी, वहां दो युवकों को डॉक्टर ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिए है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है।

अपने दोस्तों के साथ बाइक से गांव जाने के लिए निकले थे

एसआई रामस्नेही राजपूत ने बताया कि 20 वर्षीय योगेश पिता हिम्मत सिंह यादव गांव राताताल ईंटखेड़ी में रहता था। सोमवार रात वह अपने दोस्त मनीष यादव और संजय यादव के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव राताताल जा रहा था। उनकी बाइक जब स्वयंवर गार्डन के पास पहुंची थी कि रात करीब सवा दस बजे के आसपास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा देखकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस तीनों को लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंची थी। वहां योगेश और मनीष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उन्हें सिर समेत हाथ पैर में गंभीर चोट थी। वहीं संजय की हालत नाजुक है और वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।


संबंधित समाचार