होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bherundr Pran-Pratishtha : ग्राम लाड़कूई में श्री गणेश प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

Bherundr Pran-Pratishtha : ग्राम लाड़कूई में श्री गणेश प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

लोकेशन: भैरूंदा (मध्यप्रदेश) 
संवाददाता: मुकेश प्रजापति | मो. 80852 62676

Bherundr Pran-Pratishtha : भैरूंदा तहसील के ग्राम लाड़कूई में पंचदिवसीय भगवान श्री गणेश प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 

कल्याण का साधन यज्ञ : आचार्य मनोज तिवारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य मनोज तिवारी ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार मानव जीवन में मानवता का संरक्षण और पालन आवश्यक है, उसी प्रकार यज्ञ का संरक्षण और पालन भी अनिवार्य है। यज्ञ के माध्यम से सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है और परलोक भी सुधरता है। शास्त्रों में यज्ञ को श्रेष्ठतम कर्म बताया गया है। यज्ञ त्याग और तपस्या का प्रतीक है, जिससे सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। आचार्य तिवारी ने कहा कि यज्ञ और मंत्र शक्ति के माध्यम से एक सामान्य मूर्ति देव रूप में परिवर्तित हो जाती है। चैतन्य मूर्ति की पूजा से देवता प्रसन्न होते हैं और जीवन की विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं।

सनातन में गणेश की महिमा

सनातन परंपरा में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना गया है। गणेश पूजन से विघ्न दूर होते हैं, जीवन में मंगल और परिवार में सुख-समृद्धि एवं शांति बनी रहती है। इस आयोजन के मुख्य आयोजक शिव नारायण शिरा, उनके पुत्र जितेंद्र शिरा एवं धर्मेंद्र शिरा ने ग्राम लाड़कूई में निशुल्क यज्ञ और कन्यादान कर समाज को यह संदेश दिया कि धन का सदुपयोग धर्म और जनकल्याण में होना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य कल्याणकारी बनता है।

निशुल्क विवाह संपन्न

ग्राम लाड़कूई में भगवान श्री गणेश के भव्य मंदिर निर्माण एवं प्राण-प्रतिष्ठा का शुभारंभ 02 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था, जो 07 फरवरी को मूर्ति प्रतिष्ठा, यज्ञ की पूर्णाहुति एवं पांच जोड़ों के निशुल्क कन्या विवाह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान प्रत्येक कन्या को 21,000 रुपये का उपहार भी प्रदान किया गया। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन दोनों समय भंडारा एवं प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लेकर प्रसादी ग्रहण की।


संबंधित समाचार