होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भारतीय किसान संघ पुरे मध्यप्रदेश में किया चीनी सामानों का विरोध, बहिष्कार करते हुए जलाया चीनी सामान

भारतीय किसान संघ पुरे मध्यप्रदेश में किया चीनी सामानों का विरोध, बहिष्कार करते हुए जलाया चीनी सामान

मंदसौर। भारतीय किसान संघ द्वारा आज पुरे मध्यप्रदेश में चीनी सामानों का विरोध किया गया है। उसी के तहत भारतीय किसान संघ के पदाधिकारीयों ने शामगढ़ के कृषि उपज मंडी में उपस्थित होकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्त्ताओ द्वारा चीनी सामान का बहिष्कार करते हुए चीनी सामानों को जलाया गया है।

उनका कहना था की चीनी सामान को समय रहते बंद नहीं किया गया तो आगे चलकर चीन भारत पर हावी हो सकता है। प्रधानमंत्री के कही बात 'आत्मनिर्भर भारत' की और चलना होगा व भारतीय किसान संघ के मालवा प्रान्त के पदाधिकारीयों द्वारा 16 जुलाई को मंडी मॉडल एक्ट का विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सेकड़ो किसान, हम्माल तथा मंडी कर्मचारी उपस्थित होंगे l किसानों का कहना है की मॉडल एक्ट लागु होने से किसानों का बहुत नुकसान होगा और शासन को चाहिए की किसानों की बात पर ध्यान देते हुए मॉडल एक्ट हटाया जाए।


संबंधित समाचार