होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bharat Jodo Yatra In MadhyaPradesh: प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए हुई रवाना, धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह 

Bharat Jodo Yatra In MadhyaPradesh: प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए हुई रवाना, धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह 

Bharat Jodo Yatra In MadhyaPradesh: आज भारत जोड़ो यात्रा का MadhyaPradesh में चौथा दिन है. आज की यात्रा सुबह 6 बजे खंडवा जिले के मोरटक्का से शुरू हुई. रेस्ट और लंच ब्रेक के बाद यात्रा का दूसरा चरण दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. 
 

टी ब्रेक के बाद प्रियंका गांधी दिल्ली रवाना हुई: 

प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा टी ब्रेक के बाद इंदौर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए. यात्रा के दौरान बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे राहुल गांधी ने अचानक टी ब्रेक लेने का सोचा और वहां एक होटल में चाय के लिए रुके. 
 

धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह: 

होटल में चाय के लिए रुकने के दौरान वहां धक्का मुक्की हो गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए, उसी बीच उनके उपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए, जिसके बाद उन्हें अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया इस पुरे घटना क्रम के बाद  दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई।
 
 

महू में बाबा साहेब आंबेडकर को करेंगे नमन: 

यात्रा खरगोन जिले के बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी, जहां राहुल गांधी बाबा साहेब आंबेडकर के स्मारक को नमन करेंगे। और फिर आम सभा को संबोधित भी करेंगे.  जहां उनके साथ मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे. 
 
मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे  दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगे और साढ़े 3 बजे भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे शाम साढ़े 6 बजे महू में बाबा भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि  अर्पित करेंगे और फिर 6 बजकर 45 मिनट में महू में राहुल गांधी के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
 
latest news Videos यहां देखें: 

 


संबंधित समाचार