होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHARAT JODO YATRA : भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन, प्रथम चरण हुआ पूरा

BHARAT JODO YATRA : भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन, प्रथम चरण हुआ पूरा

BHARAT JODO YATRA : राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में पहला दिन हैं। भारत जोड़ो यात्रा  की शुरुवात आज सुबह झालावाड़ के काली तलाई से हुआ हैं।

READ MORE : OLA ELECTRIC CAR: OLA ला रही इलेक्ट्रिक कार, 4 सेकेंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार, कंपनी ने शेयर की फर्स्ट लुक, देखें तस्वीरें

इस यात्रा में राहुल गाँधी के साथ सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल होकर यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं। यात्रा काली तलाई से शुरू होकर 14 किलीमीटर तक चल के अपना प्रथम चरण पूरा कर चूका हैं। इस पैदल यात्रा का दूसरा चरण अब शुरू होने वाला हैं। इस यात्रा के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा हैं की बेरोजगारी से युवा परेशान है। समय रहते केंद्र सरकार बेरोजगारी, महंगाई को कंट्रोल करें। यात्रा इसी वक्त पर हो रही है, जब पूरा देश चिंतित है। यात्रा सम्पन्न होने के साथ फिर शुरू होगी। देश का आम आदमी यात्रा का साथ दे रहा है।

READ MORE : आज भारतीय नौसेना दिवस, जानें क्यों कब कैसे हुई इसकी शुरुआत, पढ़ें पूरी खबर...

वही दूसरी ओर कांग्रेस के नेता जयराम रमेश भी यात्रा का हिस्सा बने हैं और उन्होंने इस यात्रा के दौरान बयान दियां है की मोदी की नीयत और नीति के कारण भारत टूटने का खतरा बढ़ रहा है। विभाजनकारी विचारधारा देश के लिए बड़ा खतरा है। राजनीतिक तानाशाही तीसरा बड़ा खतरा है। इन तीन खतरों का मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है।

latest news Videos यहां देखें:

      


संबंधित समाचार