होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHARAT JODO YATRA : जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गाँधी के सुरक्षा घेरे में घुसे लोग

BHARAT JODO YATRA : जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गाँधी के सुरक्षा घेरे में घुसे लोग

BHARAT JODO YATRA : राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है ऐसे में उनकी यात्रा को आज जम्मू के काजीगुंड में एंट्री के सिर्फ 1 किमी बाद ही रोक लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार राहुल गाँधी के सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे जिसके नाम से यात्रा पर रोक लगाई गई है।

READ MORE : बीजेपी के धर्मांतरण के बयान पर मुख्यमंत्री ने किया पलटवार, कहा हिंसा फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा

राहुल की सुरक्षा घेरे में कई लोग घुस आए थे, जिसके बाद यात्रा को रोक दिया गया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह 9 बजे बनिहाल से शुरू हुई थी। यात्रा रामबन से अनंतनाग जानी थी, लेकिन काजीगुंड में एंट्री के सिर्फ 1 किमी बाद यात्रा को रोक दिया गया। शुक्रवार को इस यात्रा में नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला शामिल हुए थे। पुलिस राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को गाड़ी में बैठाकर अनंतनाग ले गई है। यात्रा में शामिल अन्य लोग अभी पैदल ही चल रहे हैं। राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई चूक को लकेर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर निशाना साधा है।

READ MORE :  अक्षर पटेल ने अपने बर्थडे पर गर्लफ्रैंड मेहा पटेल के साथ रचाई शादी

वेणुगोपाल ने सुरक्षा में सेंध के लिए पुलिस के अधिकारियों और CRPF के जवानों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 मिनट से यात्रा के साथ कोई भी सुरक्षा अधिकारी नहीं थे, ये गंभीर चूक है। राहुल और अन्य कार्यकर्ता बिना सुरक्षा के यात्रा आगे नहीं बढ़ा सकते हैं।

Latest News Videos देखें: 

 


संबंधित समाचार