होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhairunda News: दक्ष प्रजापति आर्मी की बड़ी बैठक, इन्हें मिली नई कमान

Bhairunda News: दक्ष प्रजापति आर्मी की बड़ी बैठक, इन्हें मिली नई कमान

मुकेश प्रजाप​ति, भैरूंदा: सामाजिक चेतना, शैक्षणिक उत्थान और युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'दक्ष प्रजापति आर्मी' की एक महत्वपूर्ण तहसील स्तरीय बैठक का सफल आयोजन किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर. एन. प्रजापति के मुख्य नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में समाज की एकता को मजबूत करने और धरातल पर रचनात्मक कार्य करने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

तीन युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी

संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व की सहमति से स्थानीय स्तर पर नई नियुक्तियों का एलान किया गया है, जिसके तहत सुनील प्रजापति को 'दक्ष प्रजापति आर्मी' का बुधनी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वही संतोष प्रजापति को भैरूंदा का तहसील अध्यक्ष घोषित किया गया है और राकेश प्रजापति को भैरूंदा क्षेत्र का जनपद अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के वरिष्ठ जनों और युवाओं ने माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन के उद्देश्यों पर खरे उतरने की शुभकामनाएं दीं।

इन 4 बिंदुओं पर रहा विशेष फोकस

बैठक के दौरान प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने समाज के वर्तमान हालातों और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। चर्चा मुख्य रूप से सामाजिक एकता आपसी मतभेदों को भुलाकर पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोना, समाज के अंतिम पंक्ति के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाना और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर एक प्रगतिशील वातावरण का निर्माण करना।

दिग्गजों की रही मौजूदगी

इस तहसील स्तरीय बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सामाजिक मार्गदर्शक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मोर सिंह प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश प्रजापति, प्रदेश प्रभारी मोहनलाल प्रजापति, आर.एन. प्रजापति और रमेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही। 


संबंधित समाचार