बैतूल : मध्य प्रदेश के भोपाल में एक फिजियोथैरेपिस्ट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिजियोथैरेपिस्ट बीते कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। वजह का खुलासा खुद मृतक ने सुसाइड नोट में किया। जिसकी जानकारी जैसे ही पत्नी को लगी को उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना भोपाल के कटारा हिल्स स्थित फार्च्यून सौम्या अटलांटिस कॉलोनी की है।
काम से लौटने के बाद लगाई फांसी
जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय विवेक डहरिया, जो मूल रूप से बैतूल जिले का निवासी था। उसने शनिवार रात काम से लौटने के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रात करीब 9 बजे जब पत्नी पति को खाने के लिए बुलाने गई। तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
खुद को बताया मौत के लिए जिम्मेदार
इधर, जांच के दौरान पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला। जिसमे मृतक ने लिखा कि परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूँ। घर वाले खुश रहे। मेरी मौत का जिम्मेदार में खुद हूँ। फिजियोथैरेपिस्ट की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।