होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BCCI NEW PRESIDENT: सौरव गांगुली की जगह लेंगे, पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी, BCCI के 36वें प्रेसिडेंट बनेंगे 

BCCI NEW PRESIDENT: सौरव गांगुली की जगह लेंगे, पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी, BCCI के 36वें प्रेसिडेंट बनेंगे 

BCCI: पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी को BCCI यानि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के 36 वें प्रेसिडेंट चुना गया है, यह स्थान उन्हें सौरव गांगुली के जगह मिली है.   AGM मुंबई के ताज होटल में BCCI की बैठक में सचिव जय शाह, पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल और रोजर बिन्नी भी मौजूद थे। जहां ये फैसला लिया गया. 

यह भी पढ़ें: केन्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, कहा: “आप जो सोचते हैं वह छोटा है, वह छोटा है जो मेरे पास नहीं है।” पैसों कि मदद भी मांगी

बता दें कि रोजर बिन्नी (67 वर्षीय)  BCCI अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। वे निर्विरोध चुनाव जीत गए। अब BCCI अध्यक्ष बनने के बाद वो राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे।

यह भी पढ़ें: PRICES INCREASED: 17 दिन में फिर बढ़े दाम, पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी, घरेलू गैस पीएनजी के दाम भी बढ़े

जानिए रोजर बिन्नी के बारे में कुछ: 
67 साल के रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हैं। उनका जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था। बिन्नी भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने वाले पहले एंग्लो-इंडियन प्लेयर थे। रोजर बिन्नी ने 1977 में कर्नाटक टीम के लिए केरल के खिलाफ 211 रन बनाए थे। इसके बाद उनका नाम डोमेस्टिक क्रिकेट में चलने लगा। ऑलराउंडर बिन्नी ने 1979 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ नेशनल टीम के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 27 टेस्ट और 72 वन-डे मैच खेले हैं। रोजर बिन्नी ने अपना आखिरी मैच 9 अक्टूबर 1987 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।


संबंधित समाचार