होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bastar Lok Sabha Election 2024: मोहन मरकाम ने डाला वोट,कहा -'छत्तीसगढ़ में अधिक सीट कांग्रेस को मिले ऐसी कोशिश जारी है'

Bastar Lok Sabha Election 2024: मोहन मरकाम ने डाला वोट,कहा -'छत्तीसगढ़ में अधिक सीट कांग्रेस को मिले ऐसी कोशिश जारी है'

Bastar Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में इलेक्शन होना है जिसके पहले चरण का मतदान आज 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर की जा रही है। बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गई है। पोलिंग बूथ के बहार मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है, सभी धुप से बचने के लिए सुबह- सुबह ही अपने मतों का प्रयोग करना चाहते हैं। इसी बीच मोहन मरकाम ने  वोट डाला और लोगों से कहा कि लोकतंत्र का महापर्व प्रारंभ हो चुका है। जिसमें अपनी भागीदारी उन्होंने सुनिश्चित की है। लोकतंत्र के इस त्यौहार में शामिल होकर उन्होंने वोट डालने की अपील की है. 

 पत्रकारों से की चर्चा :

Bastar Lok Sabha Election 2024:  वहीं इस बीच छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और कोण्डागांव के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने आज कोण्डागांव के भेलवापदर स्थित मतदान केंद्र में उन्होंने पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदान किया है। वहीं इस दौरान यहां पर उनकी पत्नी ललिता मरकाम भी उनके साथ शामिल हुई हैं.इसके साथ ही मतदान के तुरंत बाद ही मोहन मरकाम ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान  कहा हैं कि, आज लोकतंत्र का महापर्व प्रारंभ हो चुका है। जिसमें अपनी भागीदारी उन्होंने सुनिश्चित की है।इसके अलावा आगे उन्होंने कांग्रेस के जीत के सन्दर्भ में कहा है कि, छत्तीसगढ़ में  कांग्रेस को अधिक से अधिक सीट मिले ऐसी लगातार कोशिश कांग्रेस के माध्यम से किया जा रहा है।


संबंधित समाचार