होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sarkari Naukri 2025 : इस सरकारी बैंक ने मैनेजर सहित 50 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी 1 लाख के पार, उम्मीदवार फटाफट करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2025 : इस सरकारी बैंक ने मैनेजर सहित 50 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी 1 लाख के पार, उम्मीदवार फटाफट करें अप्लाई

BOB Recruitment 2025:  बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर सहित 50 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 19 सितंबर से शुरू हो गए है, तो वही आवेदन की लास्ट डेट  9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। 

कुल पद: 58

पदों का विवरण

  • मैनेजर के 21
  • सीनियर मैनेजर के 15
  • चीफ मैनेजर के 10
  • फॉरेक्ट एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप मैनेजर के 6
  • फायर सेफ्टी ऑफिसर के 6

आयु सीमा: अभ्यर्थी की आयु 30 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • चीफ मैनेजर इन्वेस्टर रिलेशन्स – 30 से 40 साल
  • मैनेजर ट्रेड फाइनेंस ऑपरेशन्स – 24 से 34 साल
  • मैनेजिर फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप – 26 से 36 साल
  • सीनियर मैनेजर फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप – 29 से 39 साल

योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है। कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार 2 से 8 सालों का अनुभव भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन टेस्ट,साइकोमेट्रिक टेस्ट,ग्रुप डिस्कशन,इंटरव्यू

परीक्षा पैटर्न: लिखित परीक्षा में 225 मार्क्स के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें रीजनिंग से 25 मार्क्स 25 प्रश्न, इंग्लिश ग्रामर से 25 मार्क्स के 25 सवाल, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 25 मार्क्स के 25 सवाल और प्रोफेशनल नॉलेज से 150 मार्क्स के 75 सवाल पूछे जाएंगे।

सैलरी : चीफ मैनेजर इन्वेस्टर रिलेशन्स – 1,02,300 से 1,20,940 रुपए प्रति महीने ,मैनेजर ट्रेड फाइनेंस ऑपरेशन्स – 64,820 से 93,960 रुपए प्रति महीने , मैनेजिर फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप – 64,820 से 93,960 रुपए प्रति महीने ,सीनियर मैनेजर फॉरेक्स एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप – 85,920 से 1,05,280 रुपए प्रति महीने

आवेदन शुल्क: उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा। जनरल, EWS, OBC – 850 रुपये + GST। SC, ST, PWD, ESM/DESM, महिलाएं – 175 रुपये + GST


संबंधित समाचार