अगर आप भी क्रिकेट, कबड्डी, टेबल टेनिस के खिलाड़ी है तो ये खबर आपके लिए है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने मेधावी खिलाड़ियों के लिए कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लेरिकल कैडर) के 30 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 12 मई 2026 तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट अप्लाई करना चाहता है वो फटाफट आधिकारिक साइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अप्लाई करे। यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जा रही है। जिसके लिए फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 मई रात 11.59 बजे तक की है.
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश या देश का राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया हो, या खेलो इंडिया गेम्स/राष्ट्रीय स्कूल खेलों में पदक जीता हो। CIBIL स्कोर न्यूनतम 680 होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद होने वाले फील्ड ट्रायल (Field Trials) के आधार पर किया जाएगा।
वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 के बीच वेतन मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
आयु सीमा: आवेदकों को न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 850 रुपये
- एससी/एसटी/महिला/भूतपूर्व सैनिक: 175 रुपये
कैसे करें अप्लाई?
-
सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
-
होमपेज पर करियर सेक्शन शो होगा उस पर क्लिक करें.
-
इसके बाद 'Current Opportunities' पर क्लिक करें.
-
यहां लेटेस्ट भर्ती में स्पोर्ट्स पर्सन वैकेंसी शो होगी, उस पर क्लिक करें.
-
इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें और लॉगिन करें.
-
पहली बार आए हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को अपना लें.
-
लॉगिन हो जाने के बाद स्क्रीन पर आवेदन पत्र शो हो जाएगा.
-
सभी मांगी जा रही जानकारी को भर देने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें.
-
फॉर्म भरने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन पत्र को जमा कर दें.
-
इसके बाद फॉर्म के कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें और डाउनलोड कर लें