होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BOB Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली बंपर भर्तियां, 12 मई से पहले करें आवेदन, सैलरी 65 हजार तक

BOB Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली बंपर भर्तियां, 12 मई से पहले करें आवेदन, सैलरी 65 हजार तक

BOB Sportsperson Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने मेधावी खिलाड़ियों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत खिलाड़ियों की भर्ती बैंक में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लेरिकल कैडर) के 30 पदों पर की जाएगी। जिसके लिए आवेदन 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके है और 12 मई 2026 तक जारी रहेगी । कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक साइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अप्लाई करे। यह भर्ती के माध्यम से क्रिकेट, कबड्डी, टेबल टेनिस समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश या देश का राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया हो, या खेलो इंडिया गेम्स/राष्ट्रीय स्कूल खेलों में पदक जीता हो। CIBIL स्कोर न्यूनतम 680 होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग और उसके बाद होने वाले फील्ड ट्रायल (Field Trials) के आधार पर किया जाएगा।

​वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹64,480 के बीच वेतन मिलेगा। इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आयु सीमा: आवेदकों को न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 850 रुपये
  • एससी/एसटी/महिला/भूतपूर्व सैनिक: 175 रुपये

 


संबंधित समाचार