BOB Recruitment 2026: नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के खुशखबरी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के 86 पदों पर भर्ती (BOB Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन 16 जून से शुरू हो गए है। जो उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटफटा आधिकारिक वेबसाइट http://www.bankofbaroda.bank.in/ पर जाकर 6 जुलाई 2026 से अप्लाई करें। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिसियल साइट पर विजिट कर सकते है।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी क्षेत्र में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन के साथ-साथ फाइनेंस या फाइनेंस से समक्ष विशेषज्ञता के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा CA/CMA/CS/CFA योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास तीन से लेकर 8 साल का अनुभव भी होना चाहिए, जो उसे पद पर निर्भर करेगा जिसके लिए आप आवेदन करने वाले हैं।
आयु सीमा
मैनेज – 25 से 30 वर्ष
सीनियर मैनेजर – 28 से 35 वर्ष
चीफ मैनेजर – 32 से 42 वर्ष
फीस
जरनल/EWS/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपये और एससी/एसटी/PwD/एक्स सर्विसमैन/DESM/ महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रूपए तय किया गए है।
कितना वेतन मिलेगा?
मैनेजर को 64,420 रुपये से लेकर 93,960 तक वेतन मिलेगा।
सीनियर मैनेजर 50,920 रुपये से लेकर 1,05, 280 रूपये होगा।
चीफ मैनेजर 102300 रुपये से लेकर 1,20,940 रूपये तक वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू के आधार पर होगा।