होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JOB 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन से लेकर योग्यता की यहां देखें पूरी डिटेल

JOB 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन से लेकर योग्यता की यहां देखें पूरी डिटेल

बैंक ऑफ बड़ौदा युवाओं के लिए नौकरी की बाहर लेकर आया है। बैंक ने अप्रेंटिस के 5000 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है। यह भर्ती 08 जून 2026 तक जारी रहेगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट कर सकते है। यह भर्ती देशभर के लाखों युवाओं के लिए बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका है। आवेदन की प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो गई है। 

योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आयु सिमा

आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रकिया

अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, राज्य की स्थानीय भाषा का परीक्षण, मेडिकल फिटनेस और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा.

15,000 रुपए मिलेंगे

चयनित कैंडिडेट्स को प्रतिमाह 15,000 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।
 


संबंधित समाचार