होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बालाघाट लोकसभा : लोकसभा प्रत्याशी ने अपनी विधायक पत्नी को बताया भ्रष्ट, बोले...

बालाघाट लोकसभा : लोकसभा प्रत्याशी ने अपनी विधायक पत्नी को बताया भ्रष्ट, बोले...

बालाघाट लोकसभा : मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से बालाघाट एक ऐसी लोकसभा सीट है जहां पर चुनाव रोचक हो गया है। इस लोकसभा सीट का नजारा कुछ अलग ही है। यहां से बसपा ने पूर्व कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक कंकर मुंजारे को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। तो वही उनकी पत्नी अनुभा मुंजारे बालाघाट विधानसभा से कांग्रेस विधायक है। ऐसे में दोनों पति पत्नी के बीच राजनीतिक लड़ाई सामने आने लगी है। चुनावी सियासत के बीच परिवारिक सियासत शुरू हो गई है। बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे इन दिनों घर छोड़कर झोपड़ी बनाकर रह रहे है। 

मुंजारे ने पत्नीको बताया भ्रष्ट

बसपा प्रत्याशी की पत्नी अनुभा मुंजारे कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट सिंह सरस्वार के लिए प्रचार कर रही है। जबकि उनके पति कंकर मुंजारे बसपा से प्रत्याशी होकर अपने लिए वोट मांग रहे है। कंकर मुंजारे ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी कांग्रेस विधायक पत्नी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कंकर मुंजार ने अनुभा मुंजार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब ओलावृष्टि से किसानों की फसले बर्वाद हुई थी तब अनुभा मुंजारे काशी मथुरा घूम रही ​थी। तब वे कहां गई थी? इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कहा कि अनुभा मुंजारे भष्ट्र है, वे भ्रष्टाचारियों से मिली हुई है। यह बात कंकर मुंजारे अब चुनाव प्रचार के दौरान हर सभा में कह रहे है। 

मुंजारे का झोपड़ी में डेरा

पति-पत्नी के बीच सियासत का ये खेल अब चर्चा में बना हुआ है। कंकर मुंजारे इन दिनों वे बालाघाट से 20 किमी दूर एक खेत में झोपड़ी बनाकर डेरा डाले हुए है। मुंजारे झोपड़ी में ही चुनावी रणनीति बनने में जुटे हुए है। वह एक प्लास्टि की पन्नी की झोपड़ी बनाकर रह रहे है। वही झोपड़ी के पास उन्होंने खाना बनाने की व्यवस्था की है। मुंजारे का कहना है कि उन्होंने कांग्रेस से टिकट मांगा था, लेकिन कांग्रेस ने टिकट सम्राट सिंह सरस्वार को दे दिया। इसलिए मैने बसपा से चुनाव लड़ने का फैसला किया। 

पत्नी से हुआ राजनीतिक झगड़ा

बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे का कहना है कि जब उन्हें बसपा से टिकट मिला तो उन्होंने अपनी पत्नी से कहा की अगर उन्हें कांग्रेस की राजनीति करना है तो वह घर से निकल जाए। एक घर में दो पार्टी के झंडे नहीं लग सकते है। इस पर उनकी पत्नी ने उनसे कहा की वह घर में ब्याह कर आई है, मैं घर नहीं छोडूंगा। इसलिए सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए मैंने घर छोड़ दिया। 19 अप्रैल की वोटिंग के बाद में अपने घर पर लौटूंगा। क्योंकि वो मेरा भी घर है 

आपको बता दें कि कंकर मुंजारे झोपड़ी में रहकर चुनाव लड़ रहे हैं, तो वही कांग्रस विधायक अनुभा मुंजारे अपने घर में रहकर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रही है। वही अनुभा मुंजार का कहना है कि वह कांग्रेस से विधायक है और वह कांग्रेस के लिए प्रचार कर रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मैं अपना सिर गर्व से ऊंचा करके कहती हूं मैं कंकर मुंजारे जी की पत्नी हूं। वो मेरे राजनीतिक गुरु रहे हैं। 


संबंधित समाचार