होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bageshwar Dham Sarkar : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव पर साधा निशाना, कहा हम तुम्हारे सिर पर नाचेंगे

Bageshwar Dham Sarkar : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव पर साधा निशाना, कहा हम तुम्हारे सिर पर नाचेंगे

Bageshwar Dham Sarkar :  पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री ने आज  अपने दरबार में नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमें चुनौती दी है वो आज नहीं आ पाए तो कल आ जाइए ।

READ MORE : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री पर कसा तंज, कहा हमें सिंधिया की नहीं है जरूरत

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा हम एक-एक हिंदू को जगाकर रहेंगे। हमको चुनौती स्वीकार है, लेकिन दरबार मेंतुम्हारी ठठरी। आ जाओ खर्चा हम देंगे, सिक्योरिटी भी हम देंगे। हम पुलिस से निवेदन करेंगे कि दो-चार पुलिस वाले लगवा दो, ताकि वो सकुशल घर चले जाएं और तो और उनको पनीर की सब्जी भी खिलाएंगे। दो मिर्च भी खिलाएंगे, क्योंकि मिर्च भी तो लगेगी और दरबार में ठठरी भी बांधेंगे। वो नहीं छोड़ेंगे, अपना रूतबा भी नहीं छोड़ेंगे। इससे पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर में दिव्य दरबार लगाया था। जहां अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और नागपुर की जादू-टोना विरोधी नियम जनजागृति प्रचार-प्रसार समिति के सह-अध्यक्ष श्याम मानव ने उन्हें चुनौती दी थी।

READ MORE : ग्लोबल आतंकी अब्दुल रहमान मक्की ने पाकिस्तान के जेल से जारी किया विडियो, कहा भारत ने फैलाई अफवाहे

उन्होंने कहा था कि वे उनके बताए व्यक्तियों का पर्चा बनाकर सही बात बताएंगे तो बदले में समिति उन्हें तीस लाख रुपए का इनाम देगी। साथ ही उन्होंने नागपुर पुलिस को धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन भी दिया था।

 latest news video यहाँ देखें: 

 

 


संबंधित समाचार