होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ujjain news : गार्ड ऑफ ऑनर के साथ निकलेगी बाबा महाकाल की अंतिम शाही सवारी, 4 स्वरूपों में भक्तों को देंगे दर्शन

ujjain news : गार्ड ऑफ ऑनर के साथ निकलेगी बाबा महाकाल की अंतिम शाही सवारी, 4 स्वरूपों में भक्तों को देंगे दर्शन

उज्जैन : श्रावन माह के चौथे व अंतिम सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी निकाली जाएगी। महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे शुरू होने वाली इस सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होगे और इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनेंगे। भगवान महाकाल राजसी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। लेकिन इसके पहले मंदिर के गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

सवारी में निकलेंगे 4 स्वरूप

बता दें कि इस बार बाबा 4 स्वरूप में भक्तों को दर्शन देगें और प्रजा का हाल जानेंगे। श्रावण मास के अंतिम सवारी में बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव और नंदी पर उमा महेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन देगें। इसके साथ ही अलग-अलग भजन मंडलियां, अखाड़े, बैंड, पुलिस, अश्वरोही और सशस्त्र बल के जवान सवारी में शामिल होंगे।

इन मार्गों से निकलेगी सवारी

महाकाल मंदिर से निकलकर सवारी कोट मोहल्ला, महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां शिप्रा जल से अभिषेक पूजन के बाद सवारी रामानंद आश्रम, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक होते हुए गोपाल मंदिर पहुंचेगी। यहां गोपाल मंदिर के सामने कुछ देर रुकने के बाद सवारी पटनी बाजार, गुदरी चौराहा, महाकाल चौराहा होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी।


संबंधित समाचार