होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Baaghi 4 का नया गया रिलीज: बोल्ड अवतार में दिखी हरनाज, लोगों ने किया ट्रोल...

Baaghi 4 का नया गया रिलीज: बोल्ड अवतार में दिखी हरनाज, लोगों ने किया ट्रोल...

Baaghi 4 Song out: साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी फिल्म बागी 4 की रिलीज को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। इस मूवी में हरनाज संधू और टाइगर श्रॉफ लीद रोल में नजर आए है. वहीं मेकर्स ने फिल्म रिलीज से पहले इसका एक गाना 'ये मेरा हुस्न' जारी किया है. हरनाज इस गाने में हॉट अवतार और सिजलिंग डांस मूव्स करते नजर आ रही है. मगर ये गाना सोशल मीडिया पर आते ही ट्रोल हो रहा है.दरअसल लोगों का मानना है कि दीपिका पादुकोण का मशहूर गाना 'बेशरम रंग' से 'बागी 4' का गाना हद तक काफी मिलता-जुलता लग रहा है। वहीं दूसरी  यूजर्स ने ओर इस गाने को बेशरम रंग का सस्ता वर्जन कह रहे हैं।

 बोल्ड अवतार में दिखी हरनाज:

शिल्पा राव की आवाज में गाए इस गाने में मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू का ग्लैमरस अंदाज़ देखने को मिला है। गाने में बेहतरीन डांस मूव्स करती हॉट अंदाज में हरनाज नजर आ रही हैं। बतादें कि ये गाना पार्टी एंथम है। इस गाने को देख कर कुछ  लोगों ने इसे कॉपी पेस्ट बताया ट्रोल किया तो किसी फैंस ने हरनाज़ की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ भी की है।

गाना को किया ट्रोल:

ये गाना शिल्पा राव ने गाया है जो पहले पठान का बेशरम रंग गाने में अपनी आवाज दे चुकी हैं। इसी वजह से दर्शकों को ये गाना एक जैसा लग रहा है। लेकिन आलोचना केवल आवाज़ तक सीमित नहीं रही। यूज़र्स का कहना है कि हरनाज़ की स्टाइलिंग, कपड़े और डांस स्टेप्स भी काफी हद तक दीपिका की कॉपी लगते हैं।एक्स पर एक यूजर ने लिखा- ये बेशरम रंग 2.0 है। दूसरे यूजर ने लिखा- "बेशरम रंग का सस्ता वर्ज़न है।"

इन दिन होगी रिलीज़:

'बागी 4' को ए हर्षा ने डायरेक्ट किया है। टाइगर श्रॉफ, हरनामज संधू और संजय दत्त इसमें नजर आएंगे। ये 'बागी' की चौथी किश्त है। साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले इसका प्रोडक्शन किया गया है। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


संबंधित समाचार