संतनगर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वेष्णव के सहायक विक्रांत शर्मा ने शुक्रवार सुबह संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान भोपाल नगर निगम के एमआईसी सदस्य व भाजपा पार्षद राजेश हिंगोरानी एवं सिंधी सेन्ट्रल पंचायत महासचिव सुरेश जसवानी ने स्टेशन पर व्याप्त कमियों की तरफ ध्यान केंद्रित किया। इस पर विक्रांत शर्मा ने रिपोर्ट रेल मंत्री को सौंपने एवं तत्काल इस ओर कदम उठवाने का भरोसा दिलाया।
केन्द्रीय रेल मंत्री के सहायक को राजेश हिंगोरानी एवं सुरेश जसवानी ने स्टेशन से लेकर फाटक तक निर्माणाधीन सीमेंट कांक्रीट सड़क के धीमे कार्य के कारण होने वाली परेशानी से अवगत कराया और बताया कि चूंकि फाटक रोड पर फ्लाई ओवर बन रहा है, ऐसे में पटरी पार विश्राम घाट इसी निर्माणाधीन सड़क से होकर जाना पड़ता, पर काम धीमा चलने के कारण आधा किलो मीटर पहले ही शव वाहन खड़ा कर शव को कंधें पर लेकर जाना पड़ता है।