होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ashoka biryani breaking : होटल के बाहर मारपीट के खिलाफ पत्रकारों का धरना, अशोका बिरयानी के कर्मचारी हुए गिरफ्तार, देखें वीडियो

ashoka biryani breaking : होटल के बाहर मारपीट के खिलाफ पत्रकारों का धरना, अशोका बिरयानी के कर्मचारी हुए गिरफ्तार, देखें वीडियो

ashoka biryani raipur  : गुरूवार को अशोका बिरयानी के गटर को साफ़ करने उतरे 2 स्टाफ की नाले में दम घुटने की वजह से मौत हो गयी।  घटना के बाद कवरेज के लिए गए inh 24x7 के मीडियाकर्मियों से मारपीट की गयी। अशोका बिरयानी के महिला मैनेजर और महिला स्टाफ द्वारा मीडिया कर्मी के कैमरे तोड़ने की कोशिश की गयी साथ ही धक्का मुक्की करते हुए हाथापाई भी किया गया।
 
ashoka biryani raipur : मारपीट और धक्का मुक्की के बाद मीडियाकर्मी अशोका बिरयानी के होटल के सामने धरने पर बैठे और बदसलूकी करने वाले महिला मैनेजर और महिला स्टाफ कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  

ashoka biryani raipur : अब इस मामले में तेलीबांधा पुलिस द्वारा बड़ा एक्शन लिया गया है।  तेलीबांधा पुलिस ने मारपीट और धक्का मुक्की करते हुए बदसलूकी करने वाले महिला मैनेजर और महिला स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तारी के बाद थाने ले जाया गया है।  
 


संबंधित समाचार