होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mangaldas Maharaj : मालवा के तपस्वी संत श्रीश्री 1008 मंगलदास महाराज का निधन

Mangaldas Maharaj : मालवा के तपस्वी संत श्रीश्री 1008 मंगलदास महाराज का निधन

Mangaldas Maharaj : मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में हनुमानजी के भक्त, त्यागी संत श्रीश्री 1008 मंगलदास महाराज का निधन हो गया है। मंगलदास महाराज ने अपनी कड़ी तपस्या से अनेकों आश्रमों व मंदिरों की स्थापना की थी। लगभग 100 वर्ष की उम्र में से मंगलदास महाराज ने 60 वर्षों से अन्न ग्रहण नहीं किया था, लेकीन इनके आश्रम से कभी भी कोई भुखा नहीं गया, पुरे वर्ष आश्रम पर भंडारा चलता है। 

बताते हैं कि मंगलदासजी महाराज स्वयं हनुमान से साक्षात्कार करते थे। उन्होंन जल समाधि में कई घंटों रहकर भी तपस्या करी है। अपने शरीर पर स्नान के बाद हवन की भभुती लगाते थे। शरीर पर मात्र सफेद वस्त्र रखते थे। कभी कोई दिखावा या आडम्बर नही किया।मंगलदास महाराज के रुपनगर, खाचरोद, नामली, वीरीयाखेड़ी सहित अनेक स्थानों पर आश्रम स्थापित है। मंगलदास महाराज ने रुपनगर आश्रम पर गुरुवार सुबह 6 बजे अंतीम हवन की आहुति देकर अपने देह को त्यागा। 

बड़नगर तहसील के देवरुण्डी गौशाला में गुरुजी मंगलदास जी के पार्थीव शरीर के भक्तों ने अंतिम दर्शन के बाद खाचरोद लाया गया, जहां हजारों भक्तों का जनसैलाब अंतिम दर्शन को उमड़ा, भक्तों की आंखों से आंसुओं की धारा बहती रही, रथ को हाथ लगाते हुए पीछे महीला पुरुष भक्तगण भजन गाते रहे। पुरा नगर फुलों से पटगया, हर कोई एक झलक पाने को उतावला दिखाई दिया। पुलिस सुरक्षा में खाचरोद नगर में अंतीम दर्शन यात्रा के बाद पार्थीव देह को बोरदिया जन्मस्थली से नामली से रुपनगर फंटा आश्रम पर अंतिम विदाई दी जाएगी। 


संबंधित समाचार