होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ujjain news: कलाकार योगेश त्रिपाठी और गीतांजलि मिश्रा ने किए महाकाल के दर्शन

ujjain news: कलाकार योगेश त्रिपाठी और गीतांजलि मिश्रा ने किए महाकाल के दर्शन

उज्जैन। बाबा महाकाल के दरबार में शिव नवरात्रि महा उत्सव के दौरान टीवी कलाकार योगेश त्रिपाठी और गीतांजलि मिश्रा ने चांदी द्वारा से बाबा महाकाल के दर्शन किया। कलाकारों ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया।

उल्टन पलटन नाटक के 5 साल पूरे

योगेश त्रिपाठी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बाबा महाकाल के मंदिर में आकर बहुत सुकून मिला जब भी टाइम मिलता है वह बाबा महाकाल के मंदिर दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि उनके हप्पू के उल्टन पलटन नाटक के 5 साल पूरे हो गए हैं। इसीलिए वह बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। उन्होंने ई कार्ट में बैठकर महाकाल लोक का भ्रमण भी किया गया है।

बाबा महाकाल की विशेष पूजा  

शिव नवरात्रि महा उत्सव का उत्सव का फागुन के पंचमी से इस त्यौहार का अयोजन किया जाता है। इसमें भगवान को नौ दिन अलग-अलग तरीके से पूजा जाता है। महाकाल बाबा के पूजा-पाठ  में फागुन के पंचमी के दिन से शुरु हो जाती है। इसके पहले दिन भगवान कोटेश्वर की पूजा की जाती है और उनका अभिषेक किया जाता है। 
 


संबंधित समाचार