रायपुर : छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (APCCF) ओपी यादव को पदोन्नत कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) नियुक्त किया गया है। पदोन्नति संबंधी आदेश विभाग ने आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं।
ओपी यादव लंबे समय से वन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और विभागीय प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं। उनकी पदोन्नति को विभाग में वरिष्ठता और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।