होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

फुलकोड़ो प्राथमिक शाला में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेघावी छात्रों को मिला सम्मान...

फुलकोड़ो प्राथमिक शाला में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेघावी छात्रों को मिला सम्मान...

मोहला-मानपुर: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला फुलकोड़ो (बोगापारा) में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत फुलकोड़ो के सरपंच परमानंद उसारे, शाला प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष रमशीला नेताम सहित बड़ी संख्या में पालक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

परिणाम घोषित होते ही उत्साह का माहौल

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अगली कक्षा में प्रवेश को लेकर बच्चों के चेहरों पर उमंग साफ झलक रही थी। यह अवसर बच्चों के लिए अपने भविष्य को संवारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

कक्षा अनुसार मेधावी छात्र-छात्राएं

कक्षा पहली: कुमारी देवांशी (प्रथम), कुमारी संता (द्वितीय)

कक्षा दूसरी: कुमारी हिमानिका (प्रथम), टिकेंद्र कुमार निषाद (द्वितीय)

कक्षा तीसरी: दिव्यांशु कुमार (प्रथम), कुमारी यादिति (द्वितीय)

कक्षा चौथी: कुमारी रश्मि मौर्य (प्रथम), मोनिश कुमार कड़ियाम (द्वितीय)

विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सरपंच परमानंद उसारे ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालय के प्रधान पाठक भक्ता राम मंडावी ने पालकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा और विकास में सक्रिय सहयोग दें, जिससे वे भविष्य में बेहतर नागरिक बन सकें। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्रामवासी एवं पालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


संबंधित समाचार