होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Amit Shah Visit MP : शाह की आज अशोकनगर राजगढ़ में चुनावी जनसभा

Amit Shah Visit MP : शाह की आज अशोकनगर राजगढ़ में चुनावी जनसभा

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 26 अप्रैल को अशोकनगर एवं राजगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह अशोकनगर एवं राजगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री शाह ओडिशा के भुवनेश्वर से गुरुवार रात 11:30 बजे भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह होटल ताज के पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के बाद शाह शुक्रवार सुबह 10.50 बजे भोपाल से हेलिकॉप्टर से गुना लोकसभा क्षेत्र के पिपरई (जिला अशोकनगर) पहुंचेंगे। यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। 

यहां केंद्रीय मंत्री ज्योितरािदत्य सिंधिया प्रत्याशी हैं।  शाह दोपहर 1.30 बजे राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजगढ़ से रोडमल  भाजपा प्रत्याशी हैं। मप्र में तीसरे चरण में जिन 8 सीटों पर मतदान होना है। उनमें गुना, राजगढ़ के अलावा भिंड, मुरैना, ग्वालियर, सागर, विदिशा और भोपाल में वोटिंग होगी। 


संबंधित समाचार