होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: शाह ने जनता से की मतदान की अपील, राहुल पर साधा निशना, कहा - क्या ये देश सरिया कानून पर चलेगा?

MP POLITICS: शाह ने जनता से की मतदान की अपील, राहुल पर साधा निशना, कहा - क्या ये देश सरिया कानून पर चलेगा?

भोपाल : मध्यप्रदेश में 6 सीटों पर मतदान जारी है। प्रदेश की जनता लगातार मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का इस्तेमाल कर रही है। इसी कड़ी में दूसरे चरण के मतदान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनता से बढ़ चढ़कर इस महा पर्व का हिस्सा बनने की अपील की। तो वही राहुल गांधी से सवाल करते हुए पूछा कि यदि आप पर्सनल लॉ को आगे बढ़ाएंगे तो क्या ये देश सरिया कानून के आधार पर चलेगा? किस प्रकार का पंथ निरपेक्ष संविधान आप इस देश में चाहते हैं? 

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का उत्साह 

बता दें कि अमित शाह इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर है।  जहां पर वो जनसभा कर जनता से पार्टी के हित में मतदान की अपील कर रहे है। इसी कड़ी में दूसरे चरण के मतदान को लेकर शाह ने कहा कि "आज पूरे देश भर में दूसरे चरण का मतदान जारी है। लोग भारी संख्या में वोट दे रहे हैं। मैं मतदाताओं से अपील करना चाहूंगा कि सुरक्षित देश के लिए, समृद्ध देश के लिए, गरीबों के कल्याण के लिए ऐसी पार्टी चुनिए जो अपने वादों पर खरी उतरे... देश भर में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए बहुत उत्साह है। 

हम यूनिफॉर्म सिविल कोड को लाएंगे

इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि यदि आप पर्सनल लॉ को आगे बढ़ाएंगे तो क्या ये देश सरिया कानून के आधार पर चलेगा? किस प्रकार का पंथ निरपेक्ष संविधान आप इस देश में चाहते हैं? ... भाजपा ने अपने घोषणापत्र में स्पष्टता के साथ कहा है कि हम यूनिफॉर्म सिविल कोड को लाएंगे..."


संबंधित समाचार