होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Alka Lamba : ' 400 का नारा खोखला, बीजेपी की लहर कहीं नहीं दिख रही ' -  अलका लांबा

Alka Lamba : ' 400 का नारा खोखला, बीजेपी की लहर कहीं नहीं दिख रही ' -  अलका लांबा

रायपुर। Mahila Congress National President Alka Lamba :

आज राजधानी रायपुर में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। अलका लांबा छत्तीसगढ़ के 3 दिवसीय दौरे पर है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महत्वपूर्ण विषय पर पत्रकारों से बात करते हुए महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि 22 राज्यों में मैंने दौरे किए हैं, कहीं भी BJP की लहर देखने को नहीं मिली है। इन लोगों का 400 पार का नारा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है। 10 साल BJP के अन्याय पर राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' भारी पड़ने वाली है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि हर वर्ग के लोगों का समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है। BJP के जुमला पत्र के सामने कांग्रेस के न्याय पत्र को समर्थन मिला है।  BJP मुस्लिम लीग और विरासत टैक्स जैसे मुद्दे उठा रही है। कांग्रेस के घोषणापत्र में कहीं भी इन बातों का जिक्र नहीं है। 

अलका लांबा ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, वे झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। हम BJP को 200 से नीचे रोकने वाले हैं।


संबंधित समाचार