होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

WEATHER UPDATE : MP के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

WEATHER UPDATE : MP के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अब भी बारिश का दौर जारी है। तो वही आज मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर को प्रदेश के 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में अंधी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने अनुसार, अगले 24 घंटे में ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, रतलाम, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बारिश होने का अनुमान है। 

अगले 4 दिन कई संभागों में बदला रहेगा मौसम

ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभाग के कई जिलों में मौसम बदला रह सकता है।

15 जिलों में बारिश की संभावना

तो वही 18 और 19 अक्टूबर को भी प्रदेश के 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें नीमच, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं।

20 अक्टूबर से कम होगा बारिश का असर

मौसम के मौजूदा सिस्टम का प्रभाव 20 अक्टूबर से कमजोर पड़ने की संभावना है। तब तक कई जिलों में बादल, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। लोगों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।


संबंधित समाचार