होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Weather: मानसून खेल रहा आंखमिचोली, 34 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, यहां खिली रहेगी धूप

MP Weather: मानसून खेल रहा आंखमिचोली, 34 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, यहां खिली रहेगी धूप

भोपाल : मध्य प्रदेश में प्री-मानसून की एक्टिविटी जहां तेज हो गई है, तो वही मानसून के आगमन का इंतजार लोगों को थोड़ा और करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल तेलंगाना के भद्राचलम क्षेत्र में ठहरा हुआ। जिसकी वजह से मध्य प्रदेश में अब मानसून 21 से 23 जून के बीच दस्तक दे सकता है। लेकिन आज प्रदेश के 34 जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी है। 

आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को 34 जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है। ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, सिवनी, सीहोर, छिंदवाड़ा, छतरपुर, अशोकनगर, अनूपपुर, आगर-मालवा, नरसिंहपुर, निवाड़ी, नर्मदापुरम, नीमच, मुरैना, मंदसौर, मंडला, हरदा, खरगोन, खंडवा, बैतूल, बुरहानपुर, बालाघाट, देवास, दतिया, राजगढ़, डिंडौरी, पांढुर्णा, टीकमगढ़, गुना और भिंड में पानी गिरने के आसार है।

यहां खिली रहेगी धूप

वहीं भोपाल, जबलपुर, विदिशा, सतना, सागर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, मैहर, मऊगंज, रीवा, रायसेन, रतलाम, आलीराजपुर, बड़वानी, उमरिया, दमोह, पन्ना, धार और झाबुआ में धूप खिली रहेगी। इन जिलों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।


संबंधित समाचार