होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

shivpuri news : खाना बनाने के दौरान फटा सिलिंडर, छत ढहने से 4 साल के मासूम की मौत, 4 घायल

shivpuri news : खाना बनाने के दौरान फटा सिलिंडर, छत ढहने से 4 साल के मासूम की मौत, 4 घायल

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी के गुड़र गांव में आज सिलिंडर ब्लास्ट होने के चलते 4 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि इस दुखद हादसे में 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है खाना बनाने के दौरान अचानक सिलिंडर फटा और छत की दिवार ढहने से बच्चे की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे प्राण सिंह प्रजापति के घर हुआ। 

मलबे में दबने से 4 साल के मासूम की मौत 

बताया जा रहा है कि रोशनी प्रजापति अपने बच्चे को स्कूल भेजने के लिए नाश्ता बना रही थी। तभी अचानक सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ और  मकान की छत और दीवारें भरभराकर ढह गई। जिसके मलबे में दबने से 4 वर्षीय जाह्नवी की मौके पर ही मौत हो गई। 

कलेक्टर - एसपी मौके पर पहुंचे 

इधर, हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा। जहां सभी का उपचार जारी है। इधर, हादसे की जानकारी पर कलेक्टर अर्पित वर्मा और एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

आग ने विकराल रूप लिया

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना ज्यादा भीषण था कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को काफी टाइम लगा। फ़िलहाल जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। 

 


संबंधित समाचार