मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्मार्ट मीटर लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। बिजली बिल कम आने की जगह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसके नाराज शहरवासी आज सड़कों पर उतरे और बढे हुए बिजली बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं को राहत देने और बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की।