होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LOKSABHA ELECTION : अखिलेश ने दिया भाजपा के खिलाफ बयान, प्रथम चरण का चुनाव

LOKSABHA ELECTION : अखिलेश ने दिया भाजपा के खिलाफ बयान, प्रथम चरण का चुनाव

कन्नौज। लोकसभा चुनाव (Election) के पहले चरण (Step) के होने वाले मतदान (Voting) को लेकर उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhlesh Yadav) ने बयान (Statment) दिया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा पहले चरण में ही पूरे देश की जनता भाजपा के खिलाफ वोट करने जा रही है।

इंड़ी गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के नेता ने भाजपा के खिलाफ बयान देते हुए जनता की बात कही। अखिलेश यादव ने कहा कि 10 साल में जनता ने बीजेपी के झूठे वादे और बाते सुनी। यादव ने कहा कि इसलिए जनता उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश में इनका सफाया करने जा रही है।

जीत के दावे

झारखंड में 21 अप्रैल को इंडिया ब्लॉक की रैली पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैं उस रैली में हिस्सा लूंगा। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव को लेकर इंड़ी गठबंधन के नेता अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने भी उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के जीत की बात कही।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सपा, कांग्रेस के साथ इंड़ी गठबंधन में शामिल हो कर चुनाव लड़ रही है। यूपी की 17 सीटों पर कांग्रेस लड़ रही है, जबकि अन्य 63 सीटों पर सपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। यूपी में भाजपा, आरएलड़ी के साथ चुनावी मैदान में है। भाजपा सभी 80 सीटों पर जीत की बात कह रही है। इसके साथ अपना दल भी ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन करते हुए अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। शुक्रवार को लोकसभा का प्रथम चरण का मतदान सपन्न होगा।
 


संबंधित समाचार