होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Akash Anand's wedding : परिणय-सूत्र में बंधे मायावती के भतीजे आकाश आनंद, कई बड़े नेताओं ने की शिरकत

Akash Anand's wedding : परिणय-सूत्र में बंधे मायावती के भतीजे आकाश आनंद, कई बड़े नेताओं ने की शिरकत

Akash Anand's wedding : गुरुग्राम के ए-डॉट कंवेंशन में रविवार की रात मायावती के भतीजे आकाश आनंद शादी के बंधन में बंध गए। उनके शादी समारोह में मायावती के साथ-साथ तमाम बड़े नेताओं ने शिरकत की है और नवदांपत्य को आशीर्वाद दिया है।

READ MORE : गर्भवती महिला की पिटाई और नवजात की हत्या मामले में बिलासपुर पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आकाश आनंद  BSP सुप्रीमो मायावती के भतीजे है उन्होंने डॉक्टर प्रज्ञा के साथ सात फेरे लिए है आकाश की दुल्हन डॉ. प्रज्ञा पूर्व राज्यसभा सदस्य और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव अशोक सिद्धार्थ की बेटी हैं। वह फर्रुखाबाद के कायमगंज की रहने वाली हैं। प्रज्ञा पेशे से MBBS डॉक्टर हैं। हाल ही में उन्होंने सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया है। वह अभी MD का कोर्स कर रहीं हैं। कार्यक्रम स्थल पर फूलों से हाथी का स्टैच्यू बनाया गया था। 29 मार्च को नोएडा में आकाश-प्रज्ञा का रिसेप्शन होगा।

READ MORE : बिलकिस बानो केस में आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, बानो ने नवम्बर में दाखिल कराई थी याचिका

बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश की शादी में कई VVIP पहुंचे। इनमें पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, बसपा महासचिव सतीश मिश्रा, हरियाणा बसपा के अध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हैं।

Watch Latest News Videos: 

 


संबंधित समाचार